Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 6:00 am IST


आज चमकेगा कई राशियों का सितारा, मिलेगी सफलता, पढ़िए अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज 1 नवम्बर, मंगलवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राशिफल के अनुसार कल कई राशियों के द्वारा किया गया श्रम सार्थक होगा और उन्हें कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। पंचांग के अनुसार राहुकाल दोपहर 3:00 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। साथ ही पंचक दोपहर 02:16 बजे से 06 नवंबर को रात्रि के 12:04 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मिथुन 
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। झगड़ा-विवाद से बचें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क 
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह 
जीवनासाथी का सहयेाग रहेगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

कन्या
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

तुला
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक 
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु 
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मकर 
कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक तनाव रहेगा। संतान का सहयोग रहेगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन 
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।