Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Jul 2022 3:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका : आर्थिक संकट के बीच प्रदर्शनकारियों का बवाल जारी, आवास छोड़कर भागे राजपक्षे


श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच जनता का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में तेल और बाकी जरूरत के सामान की कमी के बीच लोग एक बार फिर सड़कों पर आ गए हैं। 

24 घंटे का कर्फ्यू खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ उनके आवास का घेराव कर लिया। ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के घर में घुसने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के परिसर में  घुसने में कामयाब भी हो गए। 

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश करती रही। प्रदर्शन के दौरान करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।