Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Dec 2020 6:25 pm IST


सीएम त्रिवेंद्र ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पर हमले की कड़ी निंदा


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए घातक हमले की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने हमलावरों को गिरफ्तार कर दण्डित करने की मांग की है।
 सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और नड्डा जी के दौरे से टीएमसी बौखला गई है। ममता को भी अब अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा जी के काफिले पर जिस सुनियोजित तरीके से हमला हुआ उससे  टीएमसी की हताशा और बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है। अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इन दिनों बंगाल दौरे पर हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बंगाल सरकार का रवैया ठीक नहीं है। जिस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है वह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर है। उधऱ, प्रदेश के पर्यटन मंत्री महाराज ने हमले की निंदा की है।