Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Mar 2023 1:21 pm IST

मनोरंजन

एक्टर रामचरण को दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, पत्नी उपासना के साथ मुश्किल से निकले बाहर


ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्म  'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' की बड़ी जीत के बाद एक्टर राम चरण वतन वापस आ गए हैं। उन्हें पत्नी उपासना के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां फैंस की भारी-भरकम भीड़ ने उन्हें घेर लिया।  हालांकि राम चरण फैंस के साथ शांत और मुस्कुराते हुए नजर आए।
इस दौरान उन्होंने लोगों एक साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई और फिर भीड़ ने बचते-बचाते पत्नी के साथ बाहर निकल आये।
एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद कार की रूफ टॉप से बाहर निकलकर उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। आपको बता दें कि 'आरआरआर' की सफलता के बाद राम चरण पैन इंडिया स्टार बन गए हैं।

उनकी फैन फॉलोइंग में भी  तगड़ा इजाफा हुआ है। इससे एक दिन पहले जूनियर एनटीआर ने भी ऑस्कर एकेडमी के शिरकत करने के बाद वापसी की थी। उन्हें भी फैंस ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर घेर लिया था, जिसके बाद वो भी भीड़ से बचते बचाते निकले थे। हालांकि जूनियर एनटीआर ने भी बाहर आने के बाद फैंस से अच्छे से मुलाकात की थी।