Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 May 2022 5:00 pm IST

मनोरंजन

आप आगे क्या कर रहे हैं, इससे आपको परिभाषित किया जाता है, न कि उससे जो आप पीछे छोड़ चुके हैं: प्रियंका चोपड़ा


YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वे जीवन में आगे आने वाली चीज़ों को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं और जीवन में शामिल करने के लिए वे किन मूल्यों को आवश्यक मानती हैं

उन्होंने कहा, "आपको इस बात से परिभाषित किया जाता है कि आप आगे क्या कर रहे हैं न कि जो आपने पीछे छोड़ा है। आपको सोचना चाहिए कि मैं आगे क्या करने जा रहा हूं जो अलग होने वाला है। एक ही काम को बार-बार करने का कोई मतलब नहीं है। आपको जोखिम उठाना ही होगा। वे आपकी ग्रोथ के लिए जरुरी हैं।

प्रियंका ने बताया कि वह एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखती थी और जीवन में कुछ हासिल करने की आकांक्षा और दृढ़ संकल्प था। उसने कहा कि जीवन में हमेशा उनका उद्देश्य रहा है कि वो जो कुछ भी करें परफेक्ट करें है। उन्होंने कहा, "मुझे परफेक्ट से कम कुछ भी करना पसंद नहीं है,"