Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Sep 2022 12:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

महारानी की श्रद्धांजलि के दौरान एक व्यक्ति गिरफ्तार, राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार


ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास के बाहर हांगकांग की पुलिस ने ब्रिटेन की दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि देने के मामले में एक शख्स पर राजद्रोह का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार किया है। 

यह शख्स ‘ग्लोरी टू हांगकांग’ गीत गा रहा था और यह गीत लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के दौरान गाते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 43 साल का शख्स देर रात वाणिज्य दूतावास के पास से हिरासत में लिया गया। दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां कई लोग एकत्रित हुए थे।

1997 में चीन के शासन को सौंपे जाने से पहले हांगकांग एक ब्रिटिश उपनिवेश था और तब एलिजाबेथ ही शहर की प्रमुख थीं। पुलिस ने बताया कि, शख्स को ‘राजद्रोह के इरादे से किसी कृत्य को अंजाम देने’ के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है।