Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं आलिया भट्ट, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शेयर किया वीडियो


बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नंसी एन्जॉय कर रही हैं। बहुत जल्द आलिया मां बन जाएंगी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो देखने को मिल रहा है और वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें, आलिया भट्ट ने  एक्टर रणबीर कपूर को पांच साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गई।