Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Sep 2021 11:57 am IST


मनरेगा में हो जानवरों से फसलों की सुरक्षा


देवाल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने सरकार से मनरेगा में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा का प्रबंध करने की मांग की है। बिष्ट ने कहा कि पहाड़ी गांवों में ग्रामीण आज बंदरों, सूअर, लंगूर सहित अन्य जंगली जानवरों के आतंक के चलते कृषि को छोड़ रहे हैं। ऐसे में गांवों में बंजर खेती का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। लेकिन जंगली जानवरों के आतंक से निजात का कोई प्रयास नहीं हो पा रहा है। मनरेगा हर गांव में आम आदमी तक जुड़ी है। ऐसे में कृषि को बढ़ावा देने और जंगली जानवरों से निजात के लिए मनरेगा लाभदायक सिद्ध होगी।