Read in App


• Sat, 3 Jul 2021 11:20 am IST


सबसे कम कार्यकाल के मुख्यमंत्री तीरथ


देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उनके साथ कई मिथक भी जुड़ गए हैं। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गएए जो मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा के सदस्य नहीं रहे  और अब तक के मुख्यमंत्रियों के रूप में उनका कार्यकाल सबसे छोटा रहा। यही नहींए वे राज्य के ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे। जिनके कार्यकाल में एक भी विधानसभा सत्र नहीं हुआ। तीरथ सिंह रावत गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन में पार्टी हाईकमान ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी थी। उन्होंने 10 मार्च को मुख्यमंत्री शपथ ली और दो जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया। इस तरह उनका कार्यकाल महज 114 दिन का रहा। इससे पहले राज्य गठन के बाद बनी अंतरिम सरकार में दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकाल करीब चार माह रहा था।