Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Dec 2021 12:39 pm IST

अपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म


युवती ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा भी दिया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती का आरोप है कि वर्ष 2018 में एक शादी समारोह में जमशेद नाम के युवक से जान पहचान हुई। कुछ दिन बाद जान पहचान प्यार में दबल गई। दोनों ने शादी के वादे कर लिए। इसके कुछ दिन बाद युवक एकांत में मिला। उसने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उस वक्त वह नशे में थी तो विरोध कर रोक नहीं पाई।