Read in App


• Tue, 2 Mar 2021 7:13 am IST


सड़क किनारे जूस बेचते दिखे सुनील ग्रोवर


मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त कॉमिक और सीरियस रोल के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं।


हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस वीडियो में वह ठेले पर जूस बेचते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने ये वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।


साफ देखा जा सकता है कि कि कैसे सुनील संतरे को एक हाथ से दूसरे हाथ में फेंक कर कैच कर रहे हैं, उसके बाद वह ठेले के मालिक को संतरे को छिलने का सही तरीका भी समझाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका जूस को गिलास में डालने की अंदाज काफी पसंद आ रहा है।