Read in App


• Fri, 19 Jan 2024 4:34 pm IST


भाजपा के संस्थापक सदस्य हयात सिंह माहरा का निधन


लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हयात सिंह माहरा का निधन हो गया है। वह 72 साल के थे। पिछले महीने हार्ट अटैक आने से वह बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने पैतृक गांव इजड़ा बाराकोट में अंतिम सांस ली। उनके बेटे निर्मल माहरा भाजपा के चंपावत जिलाध्यक्ष हैं।हयात सिंह माहरा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा सह जिला प्रभारी और दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लिपटाया और ससम्मान विदाई दी। अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया।चिता को मुखाग्नि उनके बेटे निर्मल सिंह माहरा और छोटे भाई कुंदन सिंह माहरा ने दी। माहरा के निधन के शोक में जिले में भाजपा ने सभी कार्यक्रम तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।