Read in App


• Thu, 10 Jun 2021 3:19 pm IST


विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात


रुड़की। खंजरपुर में दो पक्षों के बीच हंगामे बाद मारपीट होने के बाद तनाव की स्थिति बनी है। जिसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खंजरपुर में दो दिन पूर्व दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस दौरान मामला शांत करा दिया था। बुधवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि अगर माहौल खराब किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। विवाद न बढ़े इसे  देखते हुए गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।