Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 6:48 pm IST


कर ले सोलह शृंगार राधिका तेरे अंगना में होली आई रही.


नगर की राम सेवक सभा की ओर से मनाए जा रहे 26वें फागोस्तव के तहत बुधवार को महिला गायकी होली की धूम रही। दस टीमों ने होली गायन कर माहौल को होलीमय कर दिया।बुधवार को फागोत्सव के दूसरे दिन राम सेवक सभा के फागोत्सव पर वुमेंस वेलफेयर सोसाइटी, पाषाण देवी महिला ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था, नैनी महिला बाल विकास समिति सूखाताल, महिला होली दल कृष्णापुर, रंगोली होली कुमाऊं, सिद्धेश्वर मंदिर नैनीताल, हिमालयन ग्रुप भूमियाधार, मां नयना ग्रुप भूमियाधार, महिला होली समिति गेठिया के होल्यारों ने होली गायन किया। महिलाओं ने भागा रे भागा रे देखो नंदलाल राधा ने पकड़ा रंग डाला.., होली खेले पशुपति नाथ नगर नेपाला में.., कर ले सोलह शृंगार राधिका तेरे अंगना में होली आई रही.., होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में.., श्याम मोरी गागरिया मत फोड़ो.., आज बिरज में होली रे रसिया.., आज कन्हैया में तोको रंगूंगी.., कान्हा खेले फाग.., होली खेलन आए कैलाशपति.. समेत विभिन्न होलियों का गायन किया। इसके साथ ही महिलाओं ने स्वांग परंपरा को जीवंत करने के साथ ही राजनीति पर कटाक्ष किए और विभिन्न विषयों पर सामाजिक जागरूकता भी की। इस दौरान पूर्व विधायका सरिता आर्या, श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, गीता साह, शांति मेहरा, रानी शाह, गोधन सिंह, आयुष भंडारी, विक्की राठौर, विश्वकेतु वैद्य आदि थे।