Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 May 2022 5:28 pm IST


उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा का मेहलचौंरी में हुआ स्वागत


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं उनके साथ आये अन्य उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों का शुक्रवार को मेहलचौंरी पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, गढ़वाल- कुमाऊं संयुक्त प्रभारी हर्षवर्धन पांडे, प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर व नैनीताल जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। बताते चले कि मेहलचौंरी व्यापार संघ के चुनाव गत माह हुये थे। इस मौके पर उन्होंने नई कार्यकारिणी से परिचय व उन्हें बधाई भी दी।