Read in App


• Sat, 3 Aug 2024 5:04 pm IST


परिवहन विभाग के कर्मियों ने कार्यबहिष्कार किया


परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने शनिवार को फिर से कार्य बहिष्कार के साथ ही आंदोलन शुरू कर दिया है। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर उच्चाधिकारियों की कार्य शैली के खिलाफ नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आरटीओ कार्मिकों ने सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान संघ की जिला अध्यक्ष मीरा रावत ने बताया कि 27 जुलाई को उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने आंदोलन को स्थगित किया था। बावजूद इसके उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बताया कि बीते 15 जून को रुद्रप्रयाग हादसे के बाद आरटीओ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जो कि सही नहीं था। इससे विभागीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में नाराजगी है। कहा कि 6 से 9 अगस्त तक पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर उपदेश मचखोला, राजेंद्र रावत, अनिल रावत, बिनीता बिष्ट, सपना, प्रियंका, मो. अकरम आदि शामिल रहे।