Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Dec 2022 1:00 pm IST

अपराध

उत्तराखंड : दिव्यांग और मंदबुद्धि किशोरी से ताऊ ने किया दुष्कर्म, घिनौनी हरकत के बाद फरार


चंपावत ( लोहाघाट ) : बाराकोट तहसील क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के ताऊ पर  कर धमकाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि 65 वर्षीय रिश्ते के ताऊ ने चार दिसंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण बेटी ने घर वालों को इस बारे में नहीं बताया। गुमसुम रहने पर किशोरी ने घर वालों को इसकी जानकारी दी तो किशोरी की मां ने शनिवार शाम राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2), 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है।