Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Feb 2022 6:30 pm IST

जन-समस्या

निजी अंग काटकर पति को मौत के घाट उतारा


 दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि वह रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वारदात 13 फरवरी की है। राजस्व पुलिस के अनुसार कोटली पट्टी दिंगास गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुनीता की बेटी ने मां की हरकत को देख लिया था और इसकी जानकारी अपनी चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया।