Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Jun 2022 12:00 pm IST

नेशनल

यूपी से बिहार तक अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने दी हीटवेव की चेतावनी


भारत के कई राज्यों में लोग गर्मी से परेशान हैं तो वहीं  दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जबकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू की चेतावनी दी है, तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में एक बार फिर हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। इसी के साथ यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं यूपी की मौसम की बात करें तो यहां पर अधिकत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के साथ जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक लू चलने की पूरी उम्मीद  है।
इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।