Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Mar 2022 3:40 pm IST


एबीवीपी की कॉलेज इकाई का गठन


चम्पावत: पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी की कॉलेज इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनीष सिंह बिष्ट को कॉलेज अध्यक्ष मनोनित किया गया। पीजी कॉलेज में एबीवीपी के विभाग संयोजक विवेक सिंह पुजारी की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्षता कर रहे पुजारी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें कॉलेज अध्यक्ष मनीष सिंह बिष्ट, कॉलेज मंत्री सागर सिंह ढेक, कॉलेज सहमंत्री कृष्णा कुमार और दीपक सिंह को मनोनित किया गया।