Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Sep 2022 6:19 pm IST


एसवीएम स्कूल में गजेंद्र पीटीए अध्यक्ष बने


देवलथल स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन हुआ। गुरुवार को स्कूल में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गजेन्द्र सिंह सामन्त को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र भट्ट, महिला उपाध्यक्ष मंजू बोरा, सुमन बिष्ट को सचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जगदीश सिह चौहान, रघुवीर सिंह बसेडा, गोविंद वर्ना, लक्ष्मण सिंह नेगी, जया बिष्ट, सुनीता देवी, सुनीता शर्मा को सदस्य की जिम्मेदारी सौपी गई है। संचालन उप प्रधानाचार्य कविता चौहान ने किया। यहां संरक्षक गोविंद बल्लभ पाण्डेय, संस्थापक नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक मौजूद रहे।