Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 3:28 pm IST


बागेश्वर में 14 सितंबर को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव


बागेश्वर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव आगामी 14 सितंबर को कराए जाएंगे। उसी दिन मतों की गिनती होगी और नगर की नई व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में चुनाव की तिथि तय की गई।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के वरिष्ठ व्यापारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव की तिथियों का एलान किया। जिलाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आठ सितंबर को कत्यूर बाजार में नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। नौ सितंबर को प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में नामांकन पत्र जमा होंगे। 10 सितंबर को नाम वापसी, 11 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 12 सितंबर को नमूना मतपत्र का वितरण प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में किया जाएगा। 14 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।