Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Aug 2022 5:16 pm IST


तीर्थनगरी में आचार्य चक्रधर जोशी को दी श्रद्धांजलि


टिहरी : प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व समाज सेवी स्व. आचार्य चक्रधर जोशी की 41वीं पुण्य तिथि पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।तीर्थनगरी में 1946 में स्थापित नक्षत्र वेधशाला में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने स्व. आचार्य जोशी द्वारा समाज व देश के लिए किए गए कार्यों को सदा स्मरणीय बताया। इस मौके पर लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से आचार्य जोशी द्वारा संकलित दुर्लभ पांडुलिपियां, बीस हजार से अधिक ग्रंथो, बहुमूल्य खगोलीय यंत्रों, कला कृतियों, छाया चित्रों, महत्वपूर्ण घटनाओं की अखबारों की प्रतियां, मानचित्र आदि को राष्ट्रीय धरोहर मानते हुए संरक्षित किए जाने की मांग की। साथ ही आचार्य जोशी द्वारा स्थापित देवप्रयाग महाविद्यालय का नामकरण भी उनके नाम पर किए जाने को कहा।