Read in App


• Fri, 12 Feb 2021 4:03 pm IST


अग्निकांड पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग


जिला बागेश्वर स्थित कठपुड़ियाछीना के एक अग्निकांड पीड़ित का मकान बीते दस फरवरी को शॉर्ट सर्किट होने से जल गया था। पीड़ित व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर जल्द आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में पीड़ित महेश चंद्र मिश्रा नायब तहसीलदार दीपिका से मिले। उन्होंने बताया कि बीते 10 फरवरी की रात को बिजली का शॉर्टसर्किट होने के कारण उनका मकान जल गया। भीतर रखा सामान भी जल गया। बताया कि उन्होंने 40 हजार का कर्ज ले रखा है। आग से उनके खाने-पीने का सामान भी जल गया था। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कांग्रेसियों ने जल्द प्रभावित परिवार को मदद देने की मांग की। बता दें कि इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट, प्रकाश उपाध्याय, रमेश चंद्र, गणेश उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।