Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Sep 2023 3:56 pm IST


नगरपालिका ने कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव किया


टनकपुर। टनकपुर में नगरपालिका ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने चोक हुई नालियों की सफाई के साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया। मंगलवार देर शाम नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के निर्देश में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी, वार्ड आठ आदि जगहों में चोक हुई नालियों की सफाई की। ईओ जोशी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए दवाईयों का छिड़काव किया। सफाई अभियान में बसंत राज चंद, लक्षमण सिंह बोहरा, अनुराग दुबे, राकेश, रामरतन, उर्मिला, रितिक वाल्मिकी, मोहित, संजय, विशाल, कमलेश, बित्रा देवी, अशोक, शगुन आदि रहे।