Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Jul 2021 12:00 am IST


भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना से बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली


मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने मालरोड पर सेवा ही संगठन के तहत पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मास्क वितरित किए। वहीं महिलाओं ने कोरोना के प्रति जागरूक होने के लिए नारे भी लगाये। जिसमें महिलाओं ने कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा,दो गज की दूरी,मास्क है जरूरी,बार-बार हाथ धोते रहे, सेनेटाइज करते रहें,आदि नारे लगा कर मालरोड पर चलने वालों को जागरूक किया। वहीं लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।