Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

सुष्मिता ने 'गोल्ड डिगर' कहने वाले ट्रोल्स को दिया जवाब, प्रियंका ने किया एक्ट्रेस का सपोर्ट


पिछले कुछ दिनों से ललित मोदी के साथ डेटिंग के कारण सुष्मिता सेन सुर्खियां बटोर रही हैं। इन खबरों के बाद से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भी उतर आए हैं।

दरअसल जब से ये खबर ललित मोदी की ओर से शेयर की गई है, लोग सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगरकह रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सुष्मिता ललित को सिर्फ उनके पैसों के लिए डेट कर रही हैं। इन सबके बाद सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें गोल्ड डिगर कहने वाले लोग जान लें कि मैं गोल्ड से भी गहरा डिग करती हूं और मुझे डायमंड पसंद है, जिसे मैं अपने लिए अब भी खुद से खरीदती हूं। वहीं अब सुष के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भी सामने आए हैं।

कॉमेंट सेक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने सुष्मिता के कमबैक के लिए उनकी सराहना की। “Tell em Queen!" रणवीर सिंह ने दिल के इमोजी पोस्ट किए। दीया मिर्जा ने भी दिल वाले इमोजी डाले। सुनील शेट्टी ने भी ताली बजाते हुए, थम्स अप इमोजी डाले।