Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 9:14 am IST


हवाई सेवा शुरू नहीं होने से आक्रोश


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नैनीसेनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं सिल्थाम तिराहे पर स्थानीय विधायक और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने एक सितंबर से पिथौरागढ़ नैनीसेनी से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की बात कही थी लेकिन सरकार वादों को पूरा नहीं कर पाई। जिला प्रशासन ने भी 15 अगस्त से हवाई सेवा चलाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कोहली ने डबल इंजन की सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाया। वहां जितेंद्र महर, गजेंद्र वल्दिया, भुवन पांडे, मदन भट्ट, खीमराज जोशी, श्याम खड़ायत आदि थे।