Read in App


• Sat, 11 Nov 2023 10:26 am IST


देश की एक इंच भूमि पर भी नही हो सकता कब्जा : गृह मंत्री


देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब तक हमारे आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं, तब तक भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। देश की 130 करोड़ जनता पूरे दिल से वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का सम्मान करती है।उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 62वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शाह ने कहा, देशवासी जब दीपावली के अवसर पर अपने घर में दिया जलाते हैं, तब वे एक दिया सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के लिए भी जलाते हैं। देश की जनता चैन की नींद सोती है, क्योंकि हमारे वीर जवान अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं।