Read in App


• Tue, 9 Mar 2021 1:38 pm IST


सीएम त्रिवेंद्र कोप्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा- आरोप लगाना सही नहीं


देहरादून- उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून पहुंच गए हैं। उनके देहरादून पहुंचते ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।सीएम सुबह करीब 11 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे घर के लिए निकल गए।  जानकारी के अनुसार, सीएम त्रिवेंद्र शाम चार बजे राजभवन जाएंगे। चर्चाएं हैं कि सीएम इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।