Read in App

Surinder Singh
• Tue, 11 May 2021 1:33 pm IST


कोरोना काल में लोगों को फ्री यूज़ एंड थ्रो ऑक्सीजन सिलिंडर देते रोशन लेपचा



कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत तेज़ी से प्रदेश में फैली है। इस दौरान सबसे ज़्यादा मांग ऑक्सीजन की आ रही है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में ऑक्सीजन तो है पर उसके लिए काम में आने वाले संसाधन जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, फ्लो मीटर की भारी कमी है। इसमें यूज़ एंड थ्रो ऑक्सीजन सिलिंडर बहुत मददगार साबित हो रहा है। इस यूज़ एंड थ्रो ऑक्सीजन सिलिंडर को फ्री में देहरादून के घंटाघर पर बाँटते दिखे रोशन लेपचा। देवभूमि इनसाइडर ने उनसे बात कर उनके द्वारा की जा रही सेवा की जानकारी ली।