Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jul 2023 11:22 am IST

बिज़नेस

ट्रंप के खिलाफ मुकदमे से करदाताओं को लग रहा चूना, हर महीने खर्च हो रहे 8 करोड़ रुपये के बराबर की राशि


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विशेष वकील जैक स्मिथ की संघीय जांच से न्याय विभाग (डीओजे) को प्रति माह 10 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। डीओजे के विशेष वकील जैक स्मिथ डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गोपनीय दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के साथ-साथ 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद के परिदृश्य की जांच कर रहे हैं।


डीओजे की व्यय रिपोर्ट ने नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक ट्रंप के खिलाफ मुकदमे पर 54,28,579 डॉलर का कुल खर्च दिखाया। इस तरह पांच महीने की अवधि में ट्रंप के खिलाफ मुकदमे पर प्रति माह 10 लाख डॉलर (8.26 कारोड़ रुपये) से अधिक की राशि खर्च की गई। यह राशि मुआवजे, यात्रा व परिवहन, किराया, संचार, उपयोगिताओं, मुद्रण, संविदात्मक सेवाओं, आपूर्ति और उपकरणों के अधिग्रहण पर खर्च किया गया।
पिछले महीने डोनाल्ड ट्रम्प को उनके मार-ए-लागो आवास से मिले गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में कई संघीय आरोपों में अभ्यारोपित किया गया था। इसके बाद वह संघीय आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए थे। इन आरोपों में गोपनीय दस्तावेजों को जानबूझकर रोकना, न्याय में बाधा डालने की साजिश, दस्तावेजों को रोकना व छिपाना और जांचकर्ताओं के समक्ष गलत बयान देना शामिल है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।