Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Aug 2023 6:39 pm IST

बिज़नेस

रेपो दर नहीं बदली पर बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज; कीमतें थामने को स्टॉक से प्याज बेचेगी सरकार



आरबीआई ने रेपो दर में तीसरी बार भी बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद बैंकों ने कर्ज महंगा करना जारी रखा है। शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक व बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कर्ज की दरें बढ़ा दीं। पिछले हफ्ते एचडीएफसी सहित चार बैंकों ने कर्ज महंगा किया था।  बैंक ऑफ बड़ौदा: एक साल के कर्ज को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 8.70% कर दिया है। बैंक ने एक माह में दूसरी बार कर्ज महंगा किया है। जून में भी इसने एक साल के कर्ज को 0.05% महंगा कर ब्याज दर 8.65% कर दिया था। नई दर 12 अगस्त से लागू है।
केनरा बैंक: एक साल के कर्ज पर 0.05% दर बढ़ाकर 8.70 फीसदी कर दिया है। नई दर 12 अगस्त से लागू होगी। इस बैक ने जून में दरों में कोई इजाफा नहीं किया था, पर अब इसने भी कर्ज महंगा कर दिया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: एक साल के कर्ज पर ब्याज 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.60%कर दिया है। नई दर 10 अगस्त से लागू होगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बताया कि इसकी 6 माह की दर 8.50% जबकि तीन महीने की दर 8.30 फीसदी रहेगी।
एक्सिस बैंक : एफडी पर ज्यादा ब्याज
इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दर बढ़ा दी है। बैंक ने शुक्रवार को बताया, दो करोड़ रुपये से कम के जमा पर अब 0.15 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई दर 11 अगस्त से लागू होगी।