Read in App

Surinder Singh
• Fri, 19 Feb 2021 11:36 am IST


प्राउड वीमेन : DIG ITBP आईपीएस अपर्णा कुमार से ख़ास बातचीत



देवभूमि उत्तराखंड की महिला शक्ति ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित किये हैं। यहां की महिलाओं ने अपने दम पर हर उस क्षेत्र में सफलता हासिल की हैं, जहां एक समय में केवल पुरुषों का वर्चस्व होता था। प्रशासनिक सेवाओं से लेकर चिकित्सा, शिक्षा, सेना, पुलिस, कला सहित समाजिक सरोकार से जुड़े हर क्षेत्र में महिलाएं किसी के कमतर नहीं हैं। यही नहीं, यहां की महिलाओं ने लीक से हटकर खुद को सफल उद्यमी के तौर पर भी स्थापित किया है। इनकी सफलता न केवल दूसरों के लिए प्रेरणा है बल्कि इनपर समाज को भी गर्व है। देवभूमि इनसाइडर प्राउड वीमेन शो से इन सफल महिलाओं की कहानी उन्हीं की जुबानी आप तक पहुंचाएंगा। इस कड़ी में आपको मिलवाते हैं आईपीएस अपर्णा कुमार से। अपर्णा कुमार दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली  पहली आईपीएस अधिकारी हैं। वे तकरीबन पैंतीस किलोग्राम वजन के साथ बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिण ध्रुव तक पहुंची हैं। इससे पूर्व वे विश्व के छ: महाद्वीपों के शीर्ष 6 पर्वत चोटियों को फतह कर चुकी हैं। वे उ.प्र. कैडर की वर्ष 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सीमाद्वार परिसर में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर तैनात हैं।। देखिये आईपीएस अपर्णा कुमार से संवाददाता रश्मि पंवार की विशेष बातचीत।