Read in App

Surinder Singh
• Sat, 20 Feb 2021 3:27 pm IST


प्राउड वीमेन : हिल्ल फाउंडेशन स्कूल की संस्थापक सोनल वर्मा से ख़ास बातचीत



देवभूमि उत्तराखंड की महिला शक्ति ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित किये हैं। यहां की महिलाओं ने अपने दम पर हर उस क्षेत्र में सफलता हासिल की हैं, जहां एक समय में केवल पुरुषों का वर्चस्व होता था। प्रशासनिक सेवाओं से लेकर चिकित्सा, शिक्षा, सेना, पुलिस, कला सहित समाजिक सरोकार से जुड़े हर क्षेत्र में महिलाएं किसी के कमतर नहीं हैं। यही नहीं, यहां की महिलाओं ने लीक से हटकर खुद को सफल उद्यमी के तौर पर भी स्थापित किया है। इनकी सफलता न केवल दूसरों के लिए प्रेरणा है बल्कि इनपर समाज को भी गर्व है। देवभूमि इनसाइडर प्राउड वीमेन शो से इन सफल महिलाओं की कहानी उन्हीं की जुबानी आप तक पहुंचाएगा। इस कड़ी में आपको मिलवाते हैं हिल्ल फाउंडेशन स्कूल की संस्थापक सोनल वर्मा से। देखिये हिल्ल फाउंडेशन स्कूल की संस्थापक सोनल वर्मा से संवाददाता रश्मि पंवार की विशेष बातचीत।