Read in App


• Sat, 9 Apr 2022 6:37 pm IST


पर्यटकों के लिए देवदूत बनी जल पुलिस। नीम बीच पर नहाते समय गंगा में बहे पर्यटको की बचाई जान।


ऋषिकेश मुनी की रेती थाना अंतर्गत गंगा किनारे लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर गंगा में नहाना चार पर्यटकों को भारी पड़ गया। तेज बहाव की चपेट में आकर एक पर्यटक गंगा में बहने लगा। जिसे बचाने के लिए अन्य तीन पर्यटकों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने चारों पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जान बचा ली है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मुनी की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच पर दिल्ली के चार पर्यटक चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर गंगा में नहाने के लिए चले गए। कुछ ही देर में एक पर्यटक गंगा की तेज धार की चपेट में आकर बहने लगा। जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक तीनों पर्यटक भी गंगा में कूद गए, लेकिन चारों पर्यटक गंगा में बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर पास में ही ड्यूटी कर रहे जल