Read in App


• Sat, 9 Apr 2022 6:38 pm IST


रुड़की में पुलिस ने मनाई रंगों की होली


रूडकी। रूडकी में होली का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद शनिवार को रूडकी पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। रंगों के त्योहार के दौरान फिल्मी और लोक संस्कृति के गीतों पर पुलिस कर्मी जमकर नाचे। शुक्रवार को होली के सकुशल संपन्न होने के बाद शनिवार को रुड़की पुलिस ने होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी ओर डीजे पर गढ़वाली गानों पर पुलिस ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान एक-दूसरे से गले मिलकर कई गानों पर भी जमकर पुलिसकर्मियों ने धमाल मचाया। इस दौरान डांसिंग के प्रोग्राम भी किए गए। जिनमें पुलिस कर्मियों ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर से गुजर रहे लोगों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह उनको देखने के लिए सड़कों पर ही खड़े हो गए। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया