Read in App


• Wed, 10 Nov 2021 8:43 am IST


खुशी मनाये कांग्रेस /भाजपा, हम मनाएंगे गम क्यों पिछड़ा प्रदेश, सवाल पूछते है हम। राज्य स्वराज पार्टी उत्तराखंड


आज दिनांक 9.11.2021 को उत्तराखंड महागठबंधन ने उत्तराखंड स्थापना दिवस को अफसोस दिवस के रूप में मनाया । जिसमे सभी दलों के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता राज्य स्वराज पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी रौतेला एवं उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बी एस नेगी जी ने की। इस अवसर पर राज्य स्वराज पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष गौरी रौतेला जी ने कहा की उत्तराखंड को बने आज 21 साल हो गए पर उत्तराखंड की जनता को 21 सालों में आखिर मिला क्या सिर्फ सपने दिखाए गए और कोई विकास नहीं हुआ। गौरी रौतेला केंद्रीय उपाध्यक्ष (राज्य स्वराज पार्टी)