Read in App


• Wed, 29 Dec 2021 7:14 pm IST


पुलिस की लगातार कार्यवाही के बाद भी नशे के कारोबार पर ब्रेक नहीं


बहादराबाद। सलेमपुर दादुपुर गोविंद पुर और रावली महदूद ब्रह्मपुरी में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। स्मेक, शराब और गांजा बड़े पैमाने पर तस्करी हो रहा है। ऐसा भी नहीं है कि पुलिस इस में कार्रवाई नहीं कर रही है। सिडकुल पुलिस एक महा में 4 लोगों को स्मेक के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। वही अवैध शराब में भी कई लोगों का चालान कर चुकी है। बावजूद इसके नशे के कारोबार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा वर्ग नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि पुलिस प्रत्येक नागरिको से बोल रही है तत्काल नशे के कारोबार को करने वालों की सूचना उनको दे। पुलिस तस्करों के खिलाफ सूचना देने वालों का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखेंगी।