Read in App


• Tue, 9 Nov 2021 4:52 pm IST


ऋषिकेश में "आप" के जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार के स्वागत के लिए जनसभा का आयोजन


आम आदमी पार्टी उतराखंड में अपने आप को मजबूत करने के लिए लगातार जोर लगा रही है | हालांकि, उनकी यह लड़ाई आसान नहीं है एक तरफ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है तो वही दूसरी तरफ भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से उनकी सीधी लड़ाई है | आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भी अब इस चुनाव को सफल बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं | आने वाले 3 अकटूबर 2021 को दिल्ली (जंगपुरा) के विधायक प्रवीण कुमार भी ऋषिकेश में आ रहे हैं | ऋषिकेश विधानसभा से उनके स्वागत के लिए डाक्टर राजे नेगी आप उतराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष ( बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ) ने एक जनसभा का आयोजन किया है | जो कि, राणा फार्म हाउस, शयामपूर (ऋषिकेश) में है | सूत्रों से खबर है कि, प्रवीण कुमार इस आयोजन में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं |