Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Jan 2022 6:30 pm IST

वीडियो

प्रचार - प्रसार में खलल डालेगा राज्य का मौसम



प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। बताया जा रहा है कि पर्वतीय जिलों में मौसम 2 से 5 फरवरी तक चुनाव प्रचार में खलल डालेगा। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि  दो फरवरी को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ,़ रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी संभावना है। जबकि, मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं।