Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 May 2022 7:02 pm IST


पालिका के फर्जी चेक बनारस के खाते में जमा किए


 नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की रकम निकाले जाने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। संबंधित धनराशि फर्जी चेकों के माध्यम से बनारस के खाते में जमा की गई है। पुलिस ने तत्काल संबंधित खाते को सीज कर दिया है। अब आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।बीती 23 मार्च व दो अप्रैल को नगरपालिका के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से फर्जी चेकों के माध्यम से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए गए थे। ईओ की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चेक व खाते से निकली धनराशि का पता लगा लिया है। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि पालिका के खाते से धनराशि निकालने के लिए बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। खाते को सीज करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।