Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 4:58 pm IST

न्यूज़ एनालिसिस

पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के जन्म दिवस व पुण्यतिथि दोनों ही अवसर पर रविवार को सम्मान देते हुए पंतनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र का पूर्व मंत्री पंडित नरेंद्र तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है, आइए देखते हैं उत्तराखंड के प्रमुख समाचार पत्रों  ने इस खबर को कैसे प्रकाशित किया है -


दैनिक जागरण:- नारायण दत्त तिवारी के नाम पर होगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत् शिक्षक के साथ खबर प्रकाशित कि है ,खबर में लिखा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र इंडस्ट्रियल क्षेत्र का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है।

 हिंदुस्तान:- सिडकुल को दिया जाएगा एनडी तिवारी का नाम शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की है, खबर में लिखा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंतनगर इंडस्ट्रियल स्टेट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के औद्योगिक विकास में उनकी अहम भूमिका रही है।

अमर उजाला:- एनडी तिवारी के नाम पर होगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की है, खबर में लिखा है उधम सिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण स्वर्गीय तिवारी के नाम करने की घोषणा की है।

न्यूज़ एनालाइज- 

उत्तराखंड के सपूत स्व नारायण दत्त तिवारी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में सदैव उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया उस समय स्व नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे।
 जिसके बाद पंडित तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नव सृजित उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नींव रखी। वही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर इंडस्ट्रीयल स्टेट का नाम उनके नाम पर किया जा रहा है।