नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
डॉक्टर हरमिंदर कौर ने सौ सशक्त महिलाओं को सम्मानित करने और एक लाख 11 हजार एक सौ 11 बच्चियों की स्माइलिंग कैप्चर करके विश्व रिकॉर्ड बनाने की मुहिम की सराहना की है और डेली इनसाइडर को धन्यवाद दिया। डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए उन्होंने कहा महिलाओं को आगे लाना और उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों को दुनिया के सामने रखना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से बाकी महिलाएं भी मोटिवेट होंगी और सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगी।