नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है।
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
उम्मीद एक नया सबेरा वेलफेयर सोसाइटी से जुड़कर समाज सेवा में अहम भूमिका निभा रहीं लवी सिंह ने डेली इनसाइडर द्वारा महिलाओं को सम्मानित किये जाने को सराहनीय पहल बताया है और संस्था को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। लवी का कहना है कि हमारे समाज में महिलाएं जिस भी भूमिका में होती हैं वहां वे अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं। उन्होंने कहा 'नारी को नारायणी' कहा जाता है क्योंकि हर क्षेत्र में वे बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने डेली इनसाइडर के प्लेटफार्म से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बताया कि उनकी संस्था रक्तदान, शिक्षादान और वस्त्रदान आदि कार्य भी करती हैं।