Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Nov 2022 5:55 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: समाज में बेहतरीन कार्य कर रहीं महिलाओं को प्रोत्साहन देगा ये कार्यक्रम - नीता अहिरवार


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
महिला कल्याण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर नीता अहिरवार ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए जलाई गई लौ को हवा देने और सौ सशक्त महिलाओं को एक मंच से सम्मानित करने की डेली इनसाइडर की पहल को सराहनीय बताया और संस्था को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा ये कार्यक्रम समाज में बेहतरीन कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहन देगा। साथ ही अन्य महिलाओं का भी हौसला बढ़ाएगा और वे भी आगे आकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगी।