Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Nov 2022 6:30 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: महिलाओं को अपने लिए एक लक्ष्य जरूर निर्धारित करना चाहिए- मनीषा आहूजा


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।

'मुश्किलों से भागना आसान होता है, हर हौसला जिंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वाले को कुछ नहीं मिलता जहां में, हौसले वालों के कदमों में जहान  होता है।' ये चंद लाइनें पंजाबी महासभा की अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने कही। मनीषा आहूजा का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के लिए डेली इनसाइडर की ये पहल बेहद कारगर साबित होगी। उनका कहना है कि डेली इनसाइडर द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले प्लेटफार्म पर जब सैकड़ों महिलाएं एकत्र होंगी तो महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसका पूरा फायदा समाज को मिलेगा। वे कहती हैं कि जब आपके किसी काम की हौसलाफजाई मीडिया करता है तो आपका हौसला और अधिक बढ़ जाता है। मनीषा का कहना है कि शहरी क्षेत्र में तो महिलाएं सशक्त हो रही हैं और हर फील्ड में आगे बढ़ रही हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी इसका पर्सेंटेज कुछ कम है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां अभी भी लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता है। डेली इनसाइडर द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में इन मुद्दों को उठाया जायेगा। उन्होंने कहा महिलाओं को अपना एक लक्ष्य जरूर निर्धारित करना चाहिए और समाज में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने डेली इनसाइडर द्वारा महिलाओं को सम्मानित किये जाने और उन्हें अपनी बात रखने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।