Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Nov 2022 4:54 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उनमें संस्कार भी डालती हैं स्त्रियां-सौम्या मेहरोत्रा


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
प्रोफेसर सौम्या मेहरोत्रा ने डेली इनसाइडर से बात करते हुए कहा 'स्त्रियां ही शक्तियां होती हैं' स्त्रियों से ही समाज का विकास होता है क्योंकि घर परिवार को संभालने के साथ बच्चों को शिक्षित करने और उनमें संस्कार डालने का काम स्त्रियां ही करती हैं। बच्चे ही बड़े होकर एक बेहतर समाज बनाते हैं। इसलिए स्त्रियों को प्लेटफार्म और सम्मान मिलना ही चाहिए। जब महिलाएं एक मंच पर आएंगी और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगी तो निश्चय ही बहुत सी समस्याओं का हल निकलेगा। उन्होंने कहा सौ सशक्त महिलाओं को एक मंच पर लाने और उन्हें सम्मानित करने से समाज में एक बड़ा संदेश जायेगा और महिलाओं का भी हौसला बढ़ेगा।