नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है।
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
शिक्षिका नूतन सिंह ने डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए कहा वह अपने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह का प्रशिक्षण तो देती हैं साथ ही वे उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाती हैं। उनके कॉलेज में लड़कियों को जूडो कराटे भी सिखाया जाता है ताकि मुसीबत के समय वे खुद की रक्षा कर सकें। अब समय बदल चुका है और अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन उन्हें अभी और आगे बढ़ना है। डेली इनसाइडर द्वारा सौ पावरफुल महिलाओं को एक मंच से सम्मानित करने के लिए उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया है।