Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 1:35 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Poweful Women Summit 2022: महिलाओं को भी मिलना चाहिए पुरुषों के बराबर अधिकार- सुभाष पटेल


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।

बरेली के पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने महिलाओं को सम्मानित करने की डेली इनसाइडर की पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं इसलिए समाज में जितना अधिकार पुरुषों को मिला है, उतना महिलाओं को भी मिलना चाहिए। सुभाष पटेल कहते हैं कि हमारी सरकार में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जा रहा है। वे कहते हैं कि बिना महिलाओं के समाज अधूरा होता है। हमारे धार्मिक शास्त्रों में भी महिलाओं को सर्वोपरि माना गया है। उन्होंने कहा शिक्षा, धन और शक्ति की सबसे बड़ी देवी भी महिला ही हैं। हमारे यहां देवताओं से अधिक सम्मान देवियों को दिया जाता है। नौ दिन की नवरात्रि में देवी दुर्गा को पूजा जाता है न कि किसी देवता को।